सीवान, मई 10 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ी गांव में बंद पड़े घर की छत पर छड़कर अज्ञात चोरों ने पोल से घर तक के बिजली का तार काटकर अज्ञात लोगों द्वारा चोरी कर कर लिया गया। इस संबंध में हथौड़ी निवासी इरफान ने थाने में आवेदन देकर बताया कि गांव के प्रशांत कुमार का घर खाली है जिसकी देखरेख वो खुद करते हैं। 6 मई को जब घर की तरफ गए तो पाया कि उनके बिजली मीटर से पोल तक का तार काटकर अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया है। इस संबंध में उनके आवेदन पर हुसैनगंज थाने के प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- बिजली चोरी के खिलाफ एक व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...