मुजफ्फरपुर, मार्च 5 -- बोचहां/हथौड़ी, हिटी.। हथौड़ी एवं बोचहां थाने की सीमा से सटे देवगन पंचायत के दौलतपुर गांव में गुरुवार को ताड़ी की दुकान पर बकाया पैसे के लेनदेन में दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। इसमें दौलतपुर निवासी रंजन सहनी (22) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि दूसरे गुट के जख्मी राजू सहनी व पप्पू सहनी का एसकेएमसीएच में इलाज चल रहा है। गांव में एहतियातन हथौड़ी और बोचहां पुलिस गश्त लगा रही है। सूचना पर एसडीपीओ पूर्वी-2 अलय वत्स कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की। रंजन की मां शकीला देवी और भाभी लक्ष्मी कुमारी ने बताया कि रंजन सहनी का राजू सहनी के यहां पैसा बकाया था। राजू से वह बकाया पैसा मांगने गया था। इसी दौरान रंजन को घेरकर राजू व अन्य लोगों ने मारपीट की। रंजन पर चाकू और डंडों से हमला किया गया। इसमें वह गंभीर रूप ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.