हथौड़ी में घर से शराब बरामद, धंधेबाज फरार
मुजफ्फरपुर, जून 9 -- हथौड़ी। थाना क्षेत्र के बेरई गांव में सोमवार रात पुलिस ने छापेमारी कर एक घर से 40.710 लीटर शराब बरामद की। इस दौरान धंधेबाज गांव निवासी अनिल प्रसाद सिंह अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसके खिलाफ हथौड़ी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।थानेदार सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि बेरई गांव में एक घर में शराब खरीद-बिक्री की जानकारी मिली। सूचना के आधार पर गांव निवासी अनिल के घर पर छापेमारी की गई। इस दौरान उसके घर से शराब बरामद हुई। लेकिन, धंधेबाज फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। थानेदार ने बताया कि क्षेत्र में शराब धंधेबाजों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। यह भी पढ़ें- हथौड़ी में घर से शराब बरामद, धंधेबाज फरार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.