गाजीपुर, मई 6 -- सैदपुर। टी-20 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार के पैतृक गांव हथौड़ा में वादों के बावजूद विकास कार्य शुरू न होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। सूर्यकुमार यादव के चाचा विनोद यादव ने एसडीएम ज्योति चौरसिया से मिलकर पत्र सौंपते हुए जल्द कार्य कराने की मांग की। एसडीएम ने कहा कि पत्र जिलाधिकारी को भेजकर आवश्यक कार्यवाही कराई जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि वादों के बावजूद धरातल पर कोई काम न होने से विकास की उम्मीदें धूमिल हो रही हैं। जीत के बाद कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी गांव पहुंचे थे और स्वजनों को सम्मानित करते हुए गांव में स्वागत द्वार, क्रिकेट अकादमी, ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि और स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाओं का भरोसा दिया गया था। यह भी पढ़ें- वीडेक की बैठक में प्राप्त राशि को सभी पंचायतों में बांटने का नि...