वरिष्ठ संवाददाता, अगस्त 1 -- प्रयागराज पुलिस ने सोरांव क्षेत्र के बहुचर्चित सुमित उर्फ साहिल हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी शिवम राय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, शिवम ने सुमित की गर्लफ्रेंड से एकतरफा प्यार के चलते उसकी हत्या की थी। हत्या के बाद उसने शव को जलाकर पहचान मिटाने की कोशिश की और बाद में अपहरण की झूठी कहानी रचकर परिजनों से फिरौती वसूलने का भी प्रयास किया। डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी की निशानदेही पर गंगा किनारे रंगपुरा कछार की झाड़ियों से सुमित का कंकाल बरामद किया गया। मृतक के हाथ में मौजूद रॉड और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उसकी पहचान की गई।गर्लफ्रेंड के लिए भाई की हत्या पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा और मृतक के दो मोबाइल सिम कार्ड भी बरामद किए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि...