सीवान, फरवरी 17 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखंड के हथौड़ा तकिया नहर के समीप स्थित मुहल्ले के नमाजियों के लिए सोमवार का दिन बहुत ही खुशी का दिन था। सोमवार को हथौड़ा गांव के उलेमा व बुज़ुर्ग व नौजवानों ने तकिया नहर के समीप मुहल्ले में एक छोटे से प्रोग्राम का आयोजन किया, जिसके बाद ज़किया मस्जिद के निर्माण का कार्य शुरू किया गया। वहां पर उपस्थित हथौड़ा निवासी मो० इमरोज़ वारसी ने बताया कि इस मुहल्ले के बड़े बुजुर्गों को गांव में पूर्व से स्थित जामा मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए जाना होता था , जिसको लेकर थोड़ी परेशानी होती थी। जिसके बाद मोहल्लेवासियों ने आपसी भाईचारे का परिचय देते हुए मुहल्ले में ही मस्जिद का निर्माण कराने की सोची। जिसके बाद हथौड़ा निवाड़ी डॉ अमीर सहानी उर्फ कल्लन साहब ने मस्जिद निर्माण के लिए अपनी जमीन दी। इस निर्मा...