नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- शरीर में जरूरी पोषण की कमी कई समस्याओं को पैदा करती है। और, अगर इन कमियों को पूरा ना किया जाए तो बीमारियां होने लगती है। कुछ विटामिन, मिनरल्स की कमी होने पर शुरुआती समय में किसी तरह की समस्या नहीं होती लेकिन शरीर इन कमियों का संकेत जरूर देता है। जैसे अगर आप हथेलियों के आसपास की स्किन और नाखूनों को गौर से देखते हैं तो इन 5 बदलावों को इग्नोर न करें। ये विटामिन, आयरन की कमी, डिहाइड्रेशन जैसी समस्या को दिखाते हैं। होमियोपैथी के डॉक्टर मनु गुप्ता ने ये 5 तरह के लक्षणों को इग्नोर ना करने की सलाह दी है।उंगलियों के ज्वाइंट्स काले दिख रहे (डार्क नकल्स) अगर आपके हथेलियों के ऊपरी हिस्से में उंगलियों के ज्वाइंट्स काले दिख रहें, इन हिस्सों पर गहरे-काले धब्बे से नजर आ रहे हैं तो ये विटामिन बी 12 की कमी की ओर इशारा करते हैं। वैस...