गोपालगंज, अक्टूबर 4 -- हथुआ,एक संवाददाता शनिवार को आई तेज आंधी से हथुआ पोस्ट ऑफिस के सामने लगा हाई मास्ट लाइट पोल गिर गया। जिससे सभी लाईट और पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जाता है कि हाई मास्ट लाइट के बगल में स्थित एक विशाल पेड़ के आंधी के कारण हाई मास्ट लाइट के पोल पर गिरा, जिससे पोल धड़ाम से गिर गया। जिसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...