गोपालगंज, मार्च 7 -- हथुआ, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के नयागांव में शुक्रवार की रात एक अधिवक्ता को चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। पीड़ित गोपालगंज सिविल कोर्ट के अधिवक्ता और हथुआ थाना क्षेत्र के अटवा दुर्ग गांव निवासी मधुसुदन मिश्र उर्फ कंचन मिश्र हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की रात अधिवक्ता नयागांव तुलसिया गांव में विजय तिवारी के घर अपनी बेटी से मिलकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हमलावरों ने पीछे से उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमलावरों ने अधिवक्ता के पीठ, कमर और गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद आनन-फानन में उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर हथुआ इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष शोएब आलम पुलिस बल के साथ घटन...