गोपालगंज, फरवरी 23 -- हथुआ,एक संवाददाता हथुआ नगर के शिव प्रताप इंटर कॉलेज में मैट्रिक परीक्षा के प्रथम पाली के दौरान उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई,जब एक पागल बंदर परीक्षा केंद्र में घुस गया। बरामदे के रूम नंबर 18 में परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों के बीच बंदर जाकर बैठ गया। जिससे कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई। परीक्षार्थी डर गए। बंदर ने एक परीक्षार्थी के प्रश्न पत्र को आंशिक रूप से फाड़ दिया। कुछ देर के लिए परीक्षार्थी इधर उधर भागने लगे। केंद्र पर तैनात मजिस्ट्रेट,पुलिसकर्मी,वीक्षक दौड़कर मौके पर पहुंचे। इसके बाद बंदर भाग गया। इस दौरान बंदर ने केंद्र के बाहर एक राहगीर को काट भी लिया। हालांकि कुछ देर बाद परीक्षा फिर शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.