गोपालगंज, मार्च 8 -- हथुआ,एक संवाददाता। प्रखंड की फतेहपुर पंचायत के गौरूप समइल गांव में बिहार वॉलंटरी हेल्थ एसोसिएशन एवं अल्केम एनीमिया मुक्ति अभियान के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस रंगोली बनाकर उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर बिहार वॉलंटरी हेल्थ एसोसिएशन के प्रखंड समन्वयक धर्मेंद्र कुमार द्वारा समुदाय की महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में बैनर के साथ गांव में महिलाओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई।जिसमें महिलाओं ने अपने अधिकारों और समानता का संदेश दिया। मौके पर लीलावती प्रभा,जानकी देवी,ऋषिमुनी देवी,सहायिका लाखों देवी,हैप्पी सिद्धार्थ,आकृति कुमारी,प्रीति कुमारी,निशा कुमारी,निधि कुमारी,अंजली कुमारी,सुनैना देवी,पूजा देवी,ऊषा देवी,निधि कुमारी,नूरजहां खातून,शोभा कुमारी एवं हरिश...