गोपालगंज, अक्टूबर 1 -- हथुआ,एक संवाददाता गांधी सेवाश्रम समिति, हथुआ द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। समिति के अनुसार कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से गांधी सेवाश्रम परिसर, हथुआ में होगा। कार्यक्रम में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण,पुष्पांजलि, बापू की प्रिय प्रार्थनाओं और रघुपति राघव राजा राम, रामधुन का सामूहिक गायन होगा। इसके बाद वर्तमान परिवेश में गांधीवादी विचारों की प्रासंगिकता और राष्ट्रसेवा पर विचार गोष्ठी का आयोजन होगा। समिति ने क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिकों से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Hapur News: स्कूलों में मनाई गई गांधी जयंती यह भी पढ़ें- Ara News: तपेश्वर सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में स्वच्छता, सत्य और अहिंसा का संदेश यह भी पढ़...