गोपालगंज, सितम्बर 3 -- हथुआ। हथुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में विगत बुधवार को एक 15 वर्षीया किशोरी को अगवा कर लिया गया। उसकी मां ने थाने में आवेदन देकर बताया कि बुधवार की रात 9 बजे बेटी शौच के लिए बाहर निकली थी, तभी पहले से घात लगाए सफेद स्कॉर्पियो सवार मीरगंज के कबिलसवां निवासी रोहित साह और उसके दो साथियों ने उसे अगवा कर लिया। आरोपितों ने 2 लाख रुपये फिरौती नहीं देने पर बेटी को बेचने की धमकी दी। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...