गोपालगंज, दिसम्बर 12 -- हथुआ,एक संवाददाता। गोपालगंज के वरीय अधिवक्ता एवं पूर्व एपीपी रहे कमाल साहब के निधन पर हथुआ अनुमंडल बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को दो मिनट का मौन रखकर शोकसभा आयोजित की। संगठन के अध्यक्ष चंद्रशेखर शाही की अध्यक्षता में हुई शोकसभा में अधिवक्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोकसभा में वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश्वरी पांडेय,बृजनंदन दुबे, जयप्रकाश दुबे,हरेंद्र मिश्र सहित कई अधिवक्ता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...