गोपालगंज, मार्च 2 -- हथुआ,एक संवाददाता। अभाविप हथुआ इकाई द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परिषद के छात्रों ने भाग लिया। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान आपसी प्रेम, भाईचारे और संगठनात्मक एकता की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला सह संयोजक प्रतीक मिश्रा द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं,बल्कि यह सामाजिक समरसता,आपसी सद्भाव और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। इस अवसर पर झाल व ढोलक के साथ पूर्व कार्यकर्ता भोला व्यास जी व गोलू सिंह द्वारा पारंपरिक होली लोकगीत की शानदार प्रस्तुति दी गई। उनके गीतों पर उपस्थित सभी कार्यकर्ता झूमते नजर आए और पूरा वातावरण उत्साह एवं उमंग से...