हथुआ के श्रेयस को प्रथम प्रयास में मिली नीट में सफलता
गोपालगंज, जुलाई 18 -- हथुआ। प्रखंड की सिंगहा पंचायत के बसडीला गांव के मेधावी छात्र श्रेयस सिंह ने 12वीं और नीट दोनों में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। श्रेयस ने इसी वर्ष 2026 में इंटरमीडिएट की परीक्षा में 95% अंक प्राप्त किए। वहीं नीट 2026 में प्रथम प्रयास में ही उन्होंने 97.155 परसेंटाइल के साथ 529 अंक हासिल की। उनके पिता जितेन्द्र कुमार सिंह पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे, मालीगाँव गुवाहाटी में मुख्य अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। माता किरण सिंह गृहिणी हैं। श्रेयस का सपना एक सफल डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि गांव और आसपास के इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी देखी है। यह भी पढ़ें- सरैया के दो सगे भाइयों ने नीट परीक्षा में पाई सफलता मैं एक अच्छा डॉक्टर बनना चाहता हूं ताकि जरूरतमंद लोगों तक बेहतर इलाज पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.