गोपालगंज, मार्च 12 -- हथुआ,एक संवाददाता हथुआ नगर के एक युवक की दुबई में हादसे में मौत हो जाने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। मृतक हथुआ गांव दक्षिण मोहल्ला वार्ड नंबर 11 निवासी पास्पति ठाकुर का 25 वर्षीय पुत्र ज्योतिष कुमार था। वह दुबई की एक कंपनी में मजदूर का काम करता था। काम करने के दौरान ग्लास शरीर पर गिर जाने के कारण उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गयी है। ज्योतिष लगभग 2 वर्षों से दुबई में रह रहा था। जल्द ही उसे अपने घर लौटना था। लेकिन, इसी बीच इस मनहूस खबर से परिजनों के ऊपर पहाड़ टूट पड़ा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...