हथुआ:लापता युवक का चंवर में मिला शव,हत्या की आशंका
गोपालगंज, जून 8 -- हथुआ।थाना क्षेत्र के सोहागपुर गांव से लापता युवक का शव सोमवार को बगल के बंगरा गांव के चंवर से बरामद किया गया। मृत युवक गांव का अनीश कुमार था।
घटनास्थल की जानकारी घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया। प्रेम प्रसंग में हत्या की बात कही जा रही है। हालांकि पुलिस या परिजनों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। जानकारी के अनुसार रविवार की शाम से लापता अनीश के परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इस बीच चंवर में शव मिलने की जानकारी मिली। अनिश चार भाइयों में सबसे छोटा था।
पुलिस की कार्रवाई घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता, हथुआ थानाध्यक्ष शोएब आलम तथा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.