फरीदाबाद, जनवरी 3 -- पलवल। जिला प्रशासन की ओर से जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन पांच जनवरी को उपमंडल हथीन में किया जाएगा। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एसडीएम कार्यालय हथीन में लगेगा। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि शिविर में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। आमजन की समस्याओं, शिकायतों और आवेदनों की मौके पर सुनवाई कर समाधान किया जाएगा। उपायुक्त ने लोगों से अपील की है कि वे शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं रखें और इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...