औरंगाबाद, अक्टूबर 7 -- किसानों के चेहरे खिले हसपुरा, संवाद सूत्र। हसपुरा प्रखंड क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब तीन घंटे हुई मूसलाधार बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। हथिया नक्षत्र की शुरुआत में हुई बारिश को धान की फसल के लिए लाभकारी बताया जा रहा है। पहरपुरा गांव के किसान सह सीपीआई अंचल परिषद सदस्य अर्जुन यादव ने बताया कि पछुआ हवा चलने से धान की फसल में कीटों का प्रकोप बढ़ गया था और पत्तियां लाल पड़ रही थीं। बारिश होने से फसल को राहत मिली है। उन्होंने बताया कि इस समय सुपर धान की फसल में बालियां निकलने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। यह भी पढ़ें- Siwan News झमाझम बारिश हथिया नक्षत्र का पानी फसलों के लिए बना वरदान ऐसे में बारिश से फसल को फायदा होने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- हथिया नक्षत्र की बारिश से किसानों में खुशी, धान की फसल के लिए अमृत समा...