जहानाबाद, अक्टूबर 7 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। हाथिया नक्षत्र में बुधवार की सुबह हुई बारिश से प्रखंड क्षेत्र के किसानों में खुशी का माहौल है। इस दौरान क्षेत्र में 31.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। धान की फसल के लिए हाथिया नक्षत्र की बारिश को किसान लंबे समय से बेहद लाभकारी मानते हैं। यह भी पढ़ें- Siwan News झमाझम बारिश हथिया नक्षत्र का पानी फसलों के लिए बना वरदानकिसानों की अपेक्षाएँ किसानों का कहना है कि हाथिया नक्षत्र में अच्छी बारिश हो जाए तो धान की फसल को काफी लाभ मिलता है और उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद बढ़ जाती है। लोदीपुर कृषि विज्ञान केंद्र की कोऑर्डिनेटर अनीता कुमारी ने बताया कि वर्तमान समय में धान की फसल में बालियां निकलने के साथ दाने में दूध भरने की प्रक्रिया चल रही है। सितंबर के अंतिम और अक्टूबर के शुरुआती दिनों में धान की यह अवस्...