फरीदाबाद, जुलाई 4 -- पलवल, अजित कुमार। हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने अवैध हथियारों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक देसी राइफल (पौना), एक देसी पिस्टल और आठ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। मुंडकटी थाना प्रभारी अशोक ने बताया कि शुक्रवार की रात एसटीएफ टीम मर्रोली चौक पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि मिलक गन्नीकी निवासी साहिल अवैध हथियारों की सप्लाई करने के लिए शोलाका-मर्रोली रोड़ स्थित खांबी मोड़ पर बैग लेकर सवारी का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को घेराबंदी कर दबोच लिया।तलाशी के दौरान बैग से एक देसी राइफल, एक देसी पिस्टल, छह कारतूस (8 एमएम) और दो कारतूस (7.65 एमएम) बरामद हुए। आरोपी इन हथियारों का कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नही...