मुंगेर, अप्रैल 4 -- सहरसा। सदर थाना क्षेत्र के पालिटेक्निक ढाला समीप दो बदमाशों ने बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के ईटहरा रामपुर निवासी अमन आनंद की बाइक छिनतई कर लिया गया। पीड़ित ने बताया कि वह सहरसा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग का बीटेक का छात्र है । वह कॉलेज के फेयरवेल पार्टी से निकलकर शुक्रवार को सुबह 4:22 बजे सुबह जैसे ही पालिटेक्निक ढाला पर गया कि दो व्यक्ति हथियार सटाकर बाइक बीआर 19 बी 7497 छिनतई कर भाग गया।पीड़ित ने सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...