मधुबनी, मार्च 6 -- मधुबनी। अवैध हथियार के साथ प्रदर्शन करने व रील्स बनाने वालों की गुंडागर्दी थमने का नाम नहीं ले रहा है। शिक्षण संस्थान हो या धार्मिक आयोजन जिले में हर जगह अवैध हथियार का प्रदर्शन हो रहा है। कहीं अपराध की मंशा से तो कहीं युवाओं के नये शौक के कारण हथियार का प्रदर्शन हो रहा है। युवा वर्ग अवैध हथियारों के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया स्टेटस और रील्स बनाकर वायरल करते हैं। हथियार का भय दिखाकर लोगों से रंगदारी मांगते हैं। हैरानी की बात है कि अवैध हथियार का प्रदर्शन करने वालों में नाबालिग बच्चे भी शामिल हैं। हथियार लहराने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई के बाद भी लोग इससे बाज नहीं आ रहा है। वायरल वीडियो पर एक थाना की पुलिस कार्रवाई करती है तो दूसरे थाना क्षेत्र में नई घटना सामने आ रही है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2026 में अब...