सहरसा, मई 17 -- सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। अनुमंडल के चिरैया थाना पुलिस ने शनिवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक कोकट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया। रविवार को बख्तियारपुर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बनाही गांव में एक युवक हथियार लहराते हुए घूम रहा है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की गई। भागने की कोशिश नाकाम, घर से मिला कट्टा: पुलिस टीम को देखते ही युवक भागने लगा, लेकिन पुलिस बल ने पीछा कर उसे दबोच लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान बनाही गांव निवासी अनिल पोद्दार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके घर से एक कट्टा बरामद किया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उसका किसी आपराधिक गिरोह से स...