सहरसा, जनवरी 2 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक संवाददाता। बनमाईटहरी थाना पुलिस द्वारा नव वर्ष के मौके पर कार्रवाई करते हुए देसी शराब, हथियार व कारतूस के साथ दो अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। बनमाईटहरी थानाध्यक्ष के निर्देश पर हुई कार्रवाई में गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस सबंध में थानाध्यक्ष खुशबु कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की बनमा की ओर से एक बाइक पर सवार दो युवक अपने साथ देसी चुलाई शराब एवं अवैध हथियार लेकर तेलीयाहाट बाजार की ओर आ रहा है।इस सूचना के आधार पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस पदाधिकारी जब निकल कर थाना के आगे पेट्रोल पंम्प के पास स्थित चाय दुकान के सामने पक्की सडक पर पहुंची तो इसी दौरान बनमा की ओर से एक बाइक पर सवार होकर आते हुए दो युवक पुलिस गाड़ी को देखकर भागने का प्रयास करने ल...