हथियार व गोली के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार
सीतामढ़ी, मई 29 -- ओम भारती रुन्नीसैदपुर। अपराध नियंत्रण और अवैध हथियार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महिंदवारा थाना पुलिस को वाहन जांच के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान तीन संदिग्ध युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के तिलकताजपुर निवासी मुकेश कुमार, महिन्दवारा थाना क्षेत्र के सिरखिरिया निवासी अमित और मुकेश के रूप में हुई है। इनके पास से तलाशी के दौरान पुलिस को एक पिस्टल, पांच गोली व तीन मोबाइल मिला है। वहीं पुलिस ने इनकी बाइक भी जब्त कर ली है। इसकी जानकारी एसपी कार्यालय से प्रेस बयान जारी कर दी गयी है। मिली जानकारी के अनुसार, एसपी अमित रंजन के निर्देश पर थानाध्यक्ष सुमित कुमार अपनी टीम के साथ अपराध नियंत्रण को लेकर वाहन जांच अभियान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.