मधेपुरा, फरवरी 16 -- चौसा, निज संवाददाता। अरजपुर पूर्वी पंचायत के एक युवक को हथियार और कारतूस के साथ पड़कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया। चौसा के प्रभारी थानाध्यक्ष राज किशोर कुमार ने बताया कि अरजपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड 14 भिट्ठा टोला में पूर्व के विवाद को लेकर गांव के ही मिथिलेश यादव और कुछ लोग हथियार व जिंदा कारतूस के साथ गाली- गलोज कर रहा था। दूसरे पक्ष के लोगों ने हथियार व कारतूस के साथ पकड़ कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। उन्होंने बताया कि भिट्ठा टोला के गुड्डू यादव ने हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी युवक मिथिलेश और आवेदक गुड्डू के बीच पूर्व से चल रहे केस को हटाने के लिए विवाद उत्पन्न होने की बात क...