सीतामढ़ी, जून 16 -- शिवहर। जिले के तरियानी थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को छापेमारी कर थाना क्षेत्र के वृंदावन-मुसहरी गांव से एक बदमाश को हथियार और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश वहां किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने की नीयत से पहुंचे थे। इसी बीच पुलिस ने छापेमारी कर बदमाश को हथियार के साथ पकड़ लिया। तरियानी के थानाध्यक्ष विनय प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश सुभाष सहनी वृंदावन मुसहरी गांव का ही रहने वाला है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाश के पास से एक देसी कट्टा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। यह भी पढ़ें- एक कट्टा और दो कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश पर तरियानी थाने में पहले से एक आपराधिक केस दर्ज है। उन्होंने बताया कि गिरफ्त...