बोकारो, जनवरी 25 -- बेरमो, प्रतिनिधि। बेरमो कोयलांचल में सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र की खासमहल कोनार परियोजना के निर्माणाधीन कोनार सीएचपी के समीप डंपिंग में शुक्रवार देर रात 10 से 12 व्यक्तियों को संदिग्ध परिस्थिति में देखे जाने की बात सामने आई। इसके बाद यहां दहशत की स्थिति उत्पन्न हो गई। देर रात में ही यह खबर पूरे माइंस एरिया में फैल गई जिसके बाद ओबी डिस्पैच का काम बंद हो गया। वहीं सीएचपी कर्मी दहशत में आ गए। बताया जाता है कि आउटसोर्सिंग कंपनी के कुछ ऑपरेटरों ने डंपिंग स्थल में संदिग्ध व्यक्तियों को देखा। इनका कहना था कि दूर से देखने से लग रहा था कि कुछ लोग हथियार से लैस थे। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। गांधीनगर थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह ने भी जवानों के साथ खासमहल पहुंचकर मामले की छानबीन किया। उन्होंने इसे अफवाह बत...