समस्तीपुर, मार्च 6 -- विद्यापतिनगर। आपसी विवाद में हथियार लहराना युवक को महंगा पड़ गया। स्थानीय लोगों ने देशी कट्टा लहरा रहे एक युवक को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। हिरासत में लिए गए युवक से पुलिस पूछताछ कर कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। बताया गया है की मामला विद्यापतिनगर थाना के चकुम्बर गांव का है जहां गुरुवार की रात्रि एक युवक गांव निवासी सुनील कुमार के घर पर हथियार के साथ रंगदारी मांगने पहुंचा था। बताया जाता है कि सुनील कुमार का घटहो थाना क्षेत्र के लखिन्द्र कुमार से पुराना विवाद चल रहा था। इसी मामले में युवक सुनील के घर पर पहुंच गाली- गलौज करते हुए हथियार लहराने लगा। इसी बीच वहां मौजूद सुनील कुमार एवं अन्य लोगों ने लखिन्द्र कुमार को हथियार के साथ दबोच लिया और मामले की सूचना विद्यापतिनगर थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तत्काल स्थ...