गोपालगंज, मई 12 -- ​गोपालगंज। मोकामा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह को हथियार प्रदर्शन मामले में फिलहाल राहत नहीं मिली है।

अगली सुनवाई की तिथि गोपालगंज के एडीजे-1 संजीव कुमार सिंह की अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत तथा गिरफ्तारी पर रोक से संबंधित याचिका पर सुनवाई से इंकार करते हुए मामले को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गीता गुप्ता की अदालत में सुनवाई के लिए भेज दिया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 15 मई को होगी।

मामले का विवरण ​पूरा मामला मीरगंज के सेमरांव गांव में आयोजित एक कार्यक्रम से जुड़ा है, जहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में कथित तौर पर अश्लील नृत्य और खुलेआम प्रतिबंधित हथियारों का प्रदर्शन किया गया था। इस मामले में विधायक अनंत सिंह तथा कलाकार गुंजन सिंह समेत 9 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

बचाव पक्ष का...