मोतिहारी, फरवरी 19 -- फेनहारा। फेनहारा थाना क्षेत्र के एक युवक का पिस्टल लिए हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। उक्त लड़के के पिस्टल लिए फोटो के सत्यापन उपरांत राजा कुमार(22) पिता-अरुण सिंह ग्राम गोविन्दबारा थाना फेनहारा को पिस्टल के साथ फेनहारा पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि उक्त अभियुक्त का पूर्व से अपराधिक इतिहास रहा है। राजा कुमार मुजफ्फरपुर के कांटी थाना अंतर्गत मामले में पोस्को एक्ट का फरार अभियुक्त है। उसके विरुद्ध फेनहारा थाने में भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.