बांका, जून 19 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। आनंदपुर थाना क्षेत्र के बाराकोला गांव में हथियार लहराते हुए फोटो और वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। करीब एक माह पूर्व सोशल मीडिया पर वायरल हुए फोटो और वीडियो को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- हथियार लहराते फोटो वायरल मामले में युवक गिरफ्तारपुलिस की कार्रवाई थानाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान बाराकोला निवासी विनोद कुमार यादव के पुत्र राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी का हथियार के साथ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा ...