मुजफ्फरपुर, मई 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। हथियार बरामदगी के आरोपितों पर कोर्ट में सुनवाई और कार्रवाई शुरू कराने के लिए पुलिस की ओर से डीएम कार्यालय में अभियोजन स्वीकृति के प्रस्ताव भेजे गए हैं।

अभियोजन स्वीकृति की जरूरत डीआईजी की समीक्षा में रेंज के मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर जिले में 112 कांडों में अभियोजन स्वीकृति नहीं ली जाने की बात सामने आई थी। डीआईजी के निर्देश पर चारों जिलों के पुलिस कप्तानों ने थानेदार व डीएसपी से प्रस्ताव लेकर संबंधित जिलों के डीएम कार्यालय में भेजा है। इसमें सबसे अधिक मुजफ्फरपुर में 34 मामलों में डीएम कार्यालय में अभियोजन स्वीकृति के प्रस्ताव भेजे गए हैं।

चार्जशीट और अदालत की प्रक्रिया हथियार जब्ती मामले में गिरफ्तार आरोपितों पर चार्जशीट हथियार की पुलिस लाइन के सार्जेंट से जांच के बाद पुलिस ...