मुजफ्फरपुर, मई 6 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बहिलवारा गंगौलिया स्थित आरा मशीन के समीप मंगलवार देर रात हथियार भिड़ाकर बदमाशों ने पूर्व सैनिक की बाइक लूट ली। सिउरी गोपीनाथपुर निवासी पूर्व सैनिक और पुत्र धीरज कुमार दोनों शादी समारोह से लौट रहे थे। दो बाइक पर चार बदमाश सवार थे। वारदात को अंजाम देने के बाद हथियार लहराते तुर्की की ओर फरार हो गए। मामले को लेकर धीरज कुमार ने सरैया थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात करीब दस बजे शादी समारोह से सरैया-तुर्की मार्ग होते हुए घर लौट रहे थे। इसी दौरान बहिलवारा गंगौलिया आरा मशीन के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक रोकवाया। इसके बाद हथियार का भय दिखाते हुए बाइक और पॉकेट से कुछ नकद लूट लिया। सूचना पर डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.