मुजफ्फरपुर, अप्रैल 25 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। रोशी में शनिवार दोपहर बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियार भिड़ाकर डिलीवरी ब्वॉय से 12,580 रुपये नकद और बाइक लूट ली। मोबाइल छीनकर गड्ढे में फेंक दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। मामले को लेकर गायघाट थाने के बेला गोपी निवासी महेश्वर महतो के पुत्र मनीष कुमार बोचहां थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि दोपहर लगभग 1:10 बजे बहादुरपुर स्थित ई कॉमर्स कंपनी के ऑफिस से सामान लेकर डिलीवरी देने गया था। लौटने के दौरान कनिया इनार पुल के पास एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। हथियार दिखाकर पहले मोबाइल छीनकर गड्ढे में फेंक दिया। इसके बाद मारपीट कर पॉकेट से 12,580 रुपये निकाल लिया। करीब 20 हजार का सामान और बाइक लूटकर शर्फुद्दीनपुर की ओर भाग गए। थानेदार यशवंत कुमार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.