हथियार बरामद मामले में 6 भाइयों को सात का कारावास
बिहारशरीफ, मई 22 -- हथियार बरामद मामले में 6 भाइयों को सात का कारावास शेखपुरा, निज संवाददाता। व्यवहार न्यायालय के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विभा रानी की अदालत में हथियार बरामद एवं आर्म्स एक्ट मामले में सुनवाई के दौरान शेखोपुरसराय के रहींचा निवासी छह भाइयों क्रमश: निरंजन पासवान, अमरजीत पासवान, पिंटू पासवान, तुलसी पासवान, गु्द्दू पासवान एवं शिवकुमार को सात-सात साल कारावास की सजा सुनायी है। लोक अभियोजक सुशील कुमार एवं सहायक लोक अभियोजक अभिनय कुमार ने बताया कि वर्ष 2020 में राजेश कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी। हत्या मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के घर से एक देसी रायफल बरामद किया था। शस्त्र अधिनियम के तहत न्यायालय में सजा आरोपियों के खिलाफ सुनायी गयी है। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.