मुजफ्फरपुर, मार्च 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। तिरहुत रेंज के चार जिले मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर जिले में हथियार बरामदगी से संबंधित 200 मामले अभियोजन स्वीकृति आदेश के लिए लंबित चल रहे हैं। हथियार के साथ धराए आरोपितों के खिलाफ न्यायालय में मुकदमा शुरू नहीं हो पा रहा है। डीआईजी चंदन कुशवाही ने शनिवार को चारों जिले के पुलिस कप्तानों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें आए इस तथ्य के आधार पर डीआईजी ने हथियार बरामदगी के मामलों में शीघ्र स्थानीय डीएम से स्वीकृति आदेश प्राप्त कर न्यायालय में समर्पित करने को कहा, ताकि आरोपितों के खिलाफ मुकदमा चलाकर फैसला सुनाया जा सके। डीआईजी ने स्वीकृति आदेश मिलने के बाद स्पीडी ट्रायल चलवाने का भी निर्देश दिया। मासिक समीक्षा बैठक में लंबित कांडों के निष्पादन, अपराध नियत्रंण व विधि-व्यवस्था संधारण को ब...