मैनपुरी, जून 12 -- औंछा। बैल्डिंग की दुकान के पीछे घर में अवैध हथियार बनाए जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की और घर के अंदर शस्त्र फैक्ट्री के संचालन का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान 10 बने हुए तमंचे और 10 अधबने तमंचों का सामान, शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। फैक्ट्री का संचालन करने वाले पिता और उसके दो पुत्रों को भी गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को एसपी ग्रामीण आशीष तिवारी ने पुलिस लाइन की सभागार में इस सफलता की जानकारी दी। एसपी ग्रामीण ने बताया कि औंछा थाना प्रभारी चंद्रपाल सिंह, एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम और साइबर सेल के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने कस्बा औंछा के जसराना मार्ग पर स्थित बैल्डिंग की दुकान के पीछे घर में छापेमारी की। जहां हथियार बनाने का काम चल रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने म...