हथियार प्रदर्शन मामला: विधायक अनंत सिंह को अदालत से नहीं मिली राहत, 20 मई को होगी अगली सुनवाई
गोपालगंज, मई 15 -- गोपालगंज।मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह को हथियार प्रदर्शन मामले में दूसरी तिथि पर भी अदालत से राहत नहीं मिली।
अदालत की सुनवाई गोपालगंज के जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय सह विशेष न्यायाधीश सांसद-विधायक न्यायालय के न्यायाधीश राजेन्द्र कुमार पाण्डेय ने शुक्रवार को उनकी अग्रिम जमानत और गिरफ्तारी पर रोक संबंधी याचिका पर सुनवाई की। अदालत ने मामले की केस डायरी और निचली अदालत के अभिलेख तलब करते हुए अगली सुनवाई के लिए 20 मई की तिथि निर्धारित की है। इससे पहले प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गीता गुप्ता की अदालत ने मामले को सुनवाई के लिए विशेष सांसद-विधायक न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया था। मामला मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमरांव गांव में आयोजित एक कार्यक्रम से जुड़ा है। कार्यक्रम का एक वीडियो सामाजिक माध्यमों पर वायरल हुआ था, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.