पूर्णिया, सितम्बर 27 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जलालगढ़ थाना क्षेत्र से हथियार तस्करी गिरोह के खुलासे के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इस मामले में पूर्व हत्या के एक केस में बंद आरोपी कौशल कुमार भारती को पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी में है। सदर टू के प्रभारी एसडीपीओ कनिष्क श्रीवास्तव ने बताया कि कौशल को मामले में रिमांड पर लेकर पूछताछ किया जाएगा। बता दें कि जलालगढ़ थाना क्षेत्र के सरसोनी गांव में बीते दिनों पुलिस ने छापेमारी कर चार कट्टा, 11 गोली एवं एक खोखा बरामद किया है। मामले में नीरज कुमार ततमा नामक एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में पूर्व से जेल में बंद कौशल कुमार भारती की संलिप्तता भी सामने आई है। वह फिलहाल कसबा थाना क्षेत्र में घटित हत्या के एक केस में सेन्ट्रल जेल में बंद है। बताया जा रहा है कि कौशन क...