मुजफ्फरपुर, मई 3 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मिठनपुरा थाने की पुलिस ने हथियार के साथ वीडियो वायरल मामले में कार्रवाई की है। वीडियो की सत्यता की जांच के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित की पहचान बेला रोड इलाके के विशाल कुमार के रूप में हुई है। मिठनपुरा थानेदार अजय कुमार ने बताया कि हथियार की बरामदगी नहीं हो सकी है। हथियार बरामद करने के लिए पकड़े गए आरोपित के निशानदेही पर छापेमारी की जा रही है। साथ ही गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की भी कवायद की जा रही है। बताया गया कि पिछले दिनों हथियार के साथ वीडियो वायरल हुआ था। यह भी पढ़ें- हथियार लहराते वीडियो वायरल मामले में युवक गिरफ्तार मामला सामने आने के बाद इसकी जांच कर कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.