सहरसा, मार्च 15 -- सलखुआ। कोसी तटबंध के अंदर चिरैया और कनरिया थाना क्षेत्र में इन दिनों युवकों द्वारा हथियार के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का मामला सामने आया है। इससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। हालांकि वायरल वीडियों की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। चिरैया थाना क्षेत्र के चानन पंचायत स्थित कठघरा पुनर्वास के एक युवक का हथियार के साथ वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं कनरिया थाना क्षेत्र के धनुपुरा पंचायत के रामनगर के एक युवक का भी देसी कट्टा के साथ फेसबुक पर वीडियो सामने आया है। इस संबंध में एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। संबंधित थानों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.