जहानाबाद, जून 17 -- घोसी, निज संवाददाता। ओकरी थाना के पुलिस बुधवार को छापेमारी कर लक्षण बीघा गांव से कांग्रेस चौधरी नामक 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संदर्भ में एस आई सुरेश महतो के बयान पर घोसी थाना पांच संख्या 299 / 26 दर्ज किया गया है। वायरल वीडियो को लेकर जहानाबाद एसपी अपराजित लोहान का बताना है कि युवक के द्वारा हथियार के साथ वीडियो बनाकर वायरल किया गया था। इस मामले में पुलिस संज्ञान लेते हुए वायरल वीडियो की जांच की जिसमें युवक के द्वारा हथियार के साथ वीडियो बनाने की बात स्वीकार की गई। इसके बाद पुलिस अपने बयान पर प्राथमिकी दर्ज की और वीडियो में दिख रहा युवक कांग्रेस चौधरी को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। दरअसल हिंदुस्तान अखबार के द्वारा वायरल वीडियो की खबर को प्रमुखता से छापा था जिस पर संज्ञान लेते हुए एसपी ने य...