हथियार के साथ रील बनाने का वीडियो वायरल, पुलिस कर रही जांच
कटिहार, जून 11 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र में हथियार के साथ रील बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो कुरसेला बस्ती का बताया जा रहा है। वीडियो में एक दंपति के हथियार के साथ रील बनाने की बात सामने आ रही है। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने इसकी सत्यता और इसमें शामिल लोगों की पहचान को लेकर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। यह भी पढ़ें- थाना परिसर में घुसकर दो युवकों ने बनाया वीडियो, वायरल वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.