बिहारशरीफ, अप्रैल 5 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हथियार के साथ रील बनाना दो युवकों को भारी पड़ गया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवकों में दीपनगर थाना क्षेत्र के डुमरावां गांव निवासी करण राज उर्फ श्रवण कुमार व पहाड़पुरा गांव निवासी साहिल कुमार के रूप में की गयी है। सदर डीएसपी नुरूल हक ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल वीडियो प्राप्त हुआ था। इसमें दो युवक राइफल जैसे हथियार के साथ दिख रहे थे। सत्यापन के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि हथियार को झारखंड से खरीदकर लाया गया था। हथियार को भूसा घर से बरामद किया गया। हथियार की जांच के लिए भेजा गया है। दोनों के खिलाफ एफआईआर की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.