भागलपुर, जून 2 -- सुल्तानगंज, संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार की देर रात एक युवक को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों की सतर्कता और त्वरित सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को कब्जे में लेकर उसके पास से देसी पिस्टल, मैगजीन और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किया है।

शिकायत और गिरफ्तारी शाहाबाद निवासी आशीष कुमार ने थाने में आवेदन देकर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में उन्होंने बताया कि 31 मई की रात वह अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान करीब रात करीब 12:30 बजे बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर उनकी नींद खुल गई। जब वह बाहर निकले तो एक युवक घर से भागता हुआ दिखाई दिया। आशीष कुमार ने शोर मचाते हुए लोगों को बुलाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण एकजुट हो गए। ग्रामीणों ने पीछा कर युवक को पकड़ लिया।

पुलिस क...