मधेपुरा, मई 22 -- शंकरपुर। सिहेश्वर थाना और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने सिहेश्वर थाना क्षेत्र के एक मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उसके घर से एक कट्टा और दो कारतूस भी बरामद किया। बताया गया कि सिहेश्वर थाना कांड संख्या-34/26 में फरार आरोपी शंकरपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी विकास कुमार उर्फ अमन कुमार की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम गठित की गयी थी। एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में उसने घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार अपने घर में छिपाकर रखने की बात स्वीकार की थी। यह भी पढ़ें- आर्म्स एक्ट के आरोपी के घर चिपकाया इश्तेहार यह भी पढ़ें- मिनी गन फैक्ट्री संचालक परवेज के चार साथी की तलाश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...