रांची, जुलाई 26 -- रांची। सोशल मीडिया में अब खुलेआम हथियारों की नुमाइश की जा रही है। इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पाच युवक एके-47 समेत अन्य हथियार की प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही एक पोस्ट भी किया है, जिसमें यह लिखा गया कि बिना लाइसेंस के हथियार लेकर हम घूमते हैं और तुम बिना लाइसेंस के गाड़ी सड़क पर नहीं चला सकते हो। हालांकि, इस वायरल वीडियो का हिन्दुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है। इधर, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की टीम ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस की टीम सोशल मीडिया में पोस्ट करने वाले की जानकारी इक्ट्ठा कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि टेक्निकल सेल की मदद से यूजर आईडी वालों का पता लगाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...